पामगढ़ विकासखंड के डोंगा को हरौद बस्ती में मार्ग निर्माण कार्य की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

जांजगीर-चांपा, 10 जुलाई 2026/sns/- पामगढ़ क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप पामगढ़ से लाहौद मार्ग स्थित डोंगाकोहरौद बस्ती तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के तहत 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

About The Author