राजसात धान एवं चावल की 21 जुलाई को होगी नीलामी
अम्बिकापुर, 14 जुलाई 2026/sns/- खाद्य अधिकारी ने बताया कि जप्तशुदा धान 10 बोरी वजन लगभग 4 क्विंटल एवं चावल 40 बोरी वजन लगभग 20 क्विंटल को राजसात किया जाना है। जप्तशुदा चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है। चावल स्टेटवेयर हाउस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चठिरमा गोदाम अम्बिकापुर में सुरक्षित भण्डारित है। जिसकी 21 जुलाई 2026 को निलामी की कार्यवाही की जानी है। इच्छुक व्यापारी एवं राईस मिलर निर्धारित तिथि को निलामी में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।