श्रमिकों के आधार आधारित ई-केवाईसी व प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला सम्पन्न
अम्बिकापुर, 14 जुलाई 2026/sns/- जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सीएससी एवं व्हीएलई संचालकों को आधार के अनुरूप श्रमिकों के डेटा संशोधन, ई-केवाईसी तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सीएससी/व्हीएलई संचालक के द्वारा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जिला सीएससी प्रबंधक निशांत सिन्हा के द्वारा ई-केवाईसी प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका समाधान की जानकारी दिया गया। श्रम निरीक्षक श्री जगदीश नेटी द्वारा बताया गया कि श्रमिकों के डेटा सुधार के लिये शासन द्वारा 20 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान व्हीएलई सचालकों से अपील किया गया कि वे श्रमिकों का डेटा समय पर अपडेट कर ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराएं, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। प्रशिक्षण में श्रम निरीक्षक श्री जगदीश नेटी, कल्याण अधिकारी श्री संदीप राजवाड़े, श्रम कल्याण निरीक्षक श्री अलोक कुमार भगत, कल्याण निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय एवं जिला सीएससी प्रबंधक श्री निशांत सिन्हा उपस्थित रहे।