पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
मुंगेली, 14 जुलाई 2026/sns/- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। योजना का लाभ कक्षा 12वीं से उच्चतर अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के पात्र विद्यार्थी वेबसाइट पोस्टमैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआइसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।