शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 15 जुलाई 2026/sns/- अंबिकापुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर में मंगलवार को विद्यालय एवं संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अतिथियों ने बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यकम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं गणवेश का वितरण किया गया। वहीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम विद्यालय में न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री एल.पी. गुप्ता ने विद्यालय के उपलब्धि एवं कार्ययोजना से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना, उन्हें विद्यालय परिवार से जोड़ना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों में पार्षद श्रीमती किरण साहु, पार्षद श्रीमती ममता तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, संकुल समन्वयक, विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।