राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026 हेतु 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर, 15 जुलाई 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026 हेतु शिक्षकों का प्रस्ताव ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। जिले से जो शिक्षक राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026 हेतु अपना नाम प्रस्तावित करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इस हेतु समस्त प्रविष्टियां ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से होंगी। वेब साइट https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/ के माध्यम से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।