प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन 31 जुलाई तक
सुकमा, 16 जूलाई 2026/sns/-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 के प्रभावी संचालन और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में बैंक, सीएससी और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिला सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों, सीएससी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को योजना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान उप संचालक कृषि श्री पी आर बघेल और एचडीएफसी अर्गाे जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकारी ने बताया कि खरीफ फसल के लिए निर्धारित बीमा प्रीमियम की राशि खातों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच काटी जाएगी इसके पश्चात संबंधित बैंकों को प्रीमियम राशि एवं किसानों की आवश्यक जानकारी 15 अगस्त 2026 तक ड्राफ्ट नेफ्ट अथवा आरटीजीएस के माध्यम से बीमा कंपनी को भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में खरीफ 2026 में अधिसूचित फसल धान असिंचित भूमि के लिए बीमा प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 924 रुपए, उड़द 484 मूंग 484 कुटकी 418 कोदो 396 मक्का 1056 धान संचित 1056 अरहर 660 रागी 330 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है।
कार्यशाला में डॉ. जितेश बघेल सहायक संचालक कृषि, श्री भीम कुमार सहायक संचालक कृषि एवं एचडीएफसी अर्गाे जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के अधिकारी धनीराम राय, मुकेश कुमार नेताम, पूरन नाग सीएससी के जिला प्रबंधक शाहरुख शेख सहित जिले के कृषि विभाग के ब्लॉक अधिकारी एवं कर्मचारी जिला सहकारी के शाखा प्रबंधक और ब्ैब् के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों से योजना के सुचारू संचालन, समय पर प्रीमियम जमा करने तथा किसानों को योजना की सही जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।