ई -ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारी सम्मानित

बलौदाबाजार, 21 जुलाई 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा समस्त कार्यालयीन कार्य ई ऑफिस के माध्यम से डिजिटल प्लेटफार्म पर किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को ई -ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने ई- ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम सिमगा अतुल शेट्टे,सहायक ग्रेड 3 चिरंजीव शर्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ नरेंद्र सिंह, सहायक ग्रेड 2 हेमंत कुमार चंद्रवंशी, जिला कार्यालय शिकायत शाखा से सहायक ग्रेड 3 विनय कुमार महाऱ को प्रशस्ति पत्र दिया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी उपस्थित थे।

About The Author