निजी क्षेत्र के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 22 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

कवर्धा, 21 जुलाई 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 22 जुलाई 2026 बुधवार को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में विभिन्न सेक्टरों में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 500 से अधिक पदों (तकनीकी, गैर तकनीकी) में भर्ती की जानी है। उक्त रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक व तकनीकी योग्यता, आयु न्यूनतम 18 वर्ष, वेतन 7,000 से 50,000 है। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबपोर्टल में जाकर रोजगार मेला का अवलोकन कर सकते है। इच्छुक आवदेकों को रोजगार मेला में सम्मिलित होने के पूर्व रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन उपरान्त रोजगार मेला 22 जुलाई 2026 को अपने समस्त प्रमाण पत्रों मय छायाप्रतियों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

About The Author