प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 05 अगस्त तक

मुंगेली, 22 जुलाई 2026/sns/-  जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। प्रयास आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 05 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं की अंकसूची अथवा कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित निर्धारित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि चयन सूची का अवलोकन तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है।

About The Author