एग्री स्टेक बकेट पंजीयन के संबंध में कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव, 22 जुलाई 2026/sns/-एग्री स्टेक पोर्टल के संबंध में राजनांदगांव विकासखंड के समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटर तथा सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री श्री श्रीकांत कोराम, उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर, उपायुक्त सहकारिता श्री टंडन उपस्थित थे। कार्यशाला में बताया गया कि एग्री स्टेक पोर्टल में किसानों का डिजिटिल रिकार्ड संधारण के लिए पंजीयन कराया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों के सभी खसरा एवं रकबा का लैंड आईडी में शामिल करने पंजीयन करना अनिवार्य है। किसानों को आगामी धान खरीदी एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसके लिए किसानों से संपर्क कर एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा। इसके साथ ही बैनर पोस्टर के माध्यम से एग्री स्टेक बकेट क्लेम के महत्व एवं पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी देने कहा। कार्यशाला में बताया गया कि जिले में 189000 खसरा अनक्लेक्ड बकेट में प्रदर्शित हो रहा है। पिछले हफ्ते चलाए गए अभियान के माध्यम से 4000 बकेट को संबंध किसान के लैंड आईडी में जोड़ा गया है। कार्यशाला में राजनांदगांव विकासखंड के समिति प्रबंधक एवं ऑपरेटर उपस्थित थे।

About The Author