अतिथि शिक्षकों की भर्ती के संबंध में दावा-आपत्ति 30 जुलाई तक आमंत्रित
राजनांदगांव, 23 जुलाई 2026/sns/- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में 7 रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का विद्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा परीक्षणोपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिसका अवलोकन राजनांदगांव जिले की बेवसाईट पर किया जा सकता है। जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 30 जुलाई 2026 तक विद्यालय के ईमेल-द्गद्वह्म्ह्यश्चद्गठ्ठस्रह्म्द्बञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व में प्रेषित की जा सकती है।