एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के वाॅक इन इंटरव्यू परिणाम जारी

अम्बिकापुर, 24 जुलाई 2026/sns/-    आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक पीजीटी/टीजीटी एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु 06 जुलाई 2026 से 09 जुलाई 2026 तक, प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक वाॅक इन इंटरव्यू एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी (वर्तमान पता-कन्या शिक्षा परिसर, अम्बिकापुर में आयोजित किया गया था।

उन्होने बताया कि वाॅक इन इंटरव्यूव के परिणाम की सूची कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर (वर्तमान पता-कन्या शिक्षा परिसर, अम्बिकापुर) के सूचना पटल अथवा जिले के वेबसाईट www.surguja.nic.in पर अवलोकन हेतु अपलोड कर दिया गया है।

About The Author