स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास स्थायी समिति की बैठक आयोजित
बलौदाबाजार, 24 जुलाई 2026/sns/- जिला पंचायत बलौदाबाजार में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग से संबंधित स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिला कार्यकम अधिकारी अतुल परिहार ने मुख्य रूप से पूरक पोषण आहार, भवन निर्माण अधोसरंचना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, महिला हेल्प लाईन नंबर 181. सखी वनस्टॉप सेंटर एवं बाल विवाह रोकथाम के बारे में जानकारी दी। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के उद्देश्य समाज में घटते बाल लिंगानुपात को बढ़ाना, बालिकाओं के अस्तित्व की सुरक्षा, शिक्षा को बढ़ावा देना, समाज में व्याप्त भेदभाव बेटा-बेटी को एक समान दर्जा दिलाना। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर सिमगा में नवीन स्वीकृति होने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति योजना अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण साथ साथ महिलाओं की सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं में मिशन शक्ति के दो भाग संबल एवं सामर्थ्य की विस्तृत जानकारी सदस्यों को जानकारी दी ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि 70 वर्ष के अधिक आयु के नागरिकों के मुफ्त ईलाज के लिए संचालित व्यय वंदन योजना में प्रति व्यक्ति 5 लाख ईलाज के लिए राशि प्रदान किया जाता है और यह कार्ड सभी स्वास्थ्य केन्द्र में बनाया जाता है। इसके साथ ही 14 से 15 वर्ष की बालिका को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए एचपीव्ही टीकाकरण अभियान से अवगत कराया गया है। तथा विकासखण्डवार विद्यालयों में टीकाकरण का कार्यकम के बारे में बताया गया।
स्थायी समिति बैठक में सभापति दीप्ति गोविंद वर्मा, सदस्य शशि आनंद बंजारे, ईशान वैष्णव,जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास एवं जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न उपस्थित रहें।