भाटापारा में खण्ड स्तरीय बैंकर्स मीटिंग का आयोजन

बलौदाबाजार, 24 जुलाई 2026/sns/- शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की मासिक बैठक जनपद पंचायत कार्यालय भाटापारा के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। बैठक में शासकीय योजना के पुराने खातें जो विभिन्न बैंकों में हैँ जिसमें लेनदेन नहीं हो रहे हैँ ऐसे डीफ खाते का केवायसी लेकर संचालन में लाने अथवा खाता बंद कर राशि अन्य शासकीय योजना के खातों में स्थानांतरित करेने पर बल दिया गया।

बैठक में मुख्यतः शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रधामनंत्री की अतिमहत्वकांक्षी योजना पीएम सूर्यघर के साथ स्व सहायता समूह लिंकेज एवं ऋण वितरण, एनआरएलएम योजना, कृषको को दिए जाने वाले ऋण किसान क्रेडिट कार्ड,डेयरी व्यवसाय, मछली पालन,पी एम स्वानिधि, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा लोन,अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि पर भी चर्चा हुई.

डिज़िटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में आरोह एनजीओ संस्था जो सीएफएल के माध्यम से विभिन्न स्थानों में वित्तीय साक्षरता के लिए किए जा रहे कार्यों में बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी सहयोग प्रदान करें.

बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक शिव कुमार कंवर,जनपद सीईओ हिमांशु वर्मा सहित ब्लॉक के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक और ब्लॉक के विभिन्न बैंकों में कार्य कर रहे बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी बहुत संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author