’बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़िए

बीजापुर, 25 जुलाई 2026/sns/- इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को (अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस) के अवसर पर‘‘रन फॉर इंद्रावती’   मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य जनसामान्य, युवाओं एवं विद्यार्थियों में बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। यह दौड़ केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व और उसके समृद्ध वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सामूहिक जनसमर्थन का प्रतीक होगी।
प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिसमें 10 किलोमीटर रन एवं 5 किलोमीटर रन दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
पुरस्कार राशि 10 किलोमीटर (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रथम स्थान ₹7,000 एवं प्रमाण-पत्र तथा द्वितीय स्थान 5,000 एवं प्रमाण-पत्र एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹4,000 एवं प्रमाण-पत्र। प्रदान किया जाएगा। इसी तरह 5 किलोमीटर (पुरुष एवं महिला वर्ग) के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को  5,000 एवं प्रमाण-पत्र। द्वितीय स्थान को 4,000 एवं प्रमाण-पत्र तथा तृतीय प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3,000 एवं प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए फत् ब्वकम को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम से पूर्व अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। पंजीयन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।
मैराथन 29 जुलाई 2026 को प्रातः 7ः00 बजे इंदिरा स्टेडियम, बीजापुर से प्रारंभ होगी वहीं चेस्ट नंबर सुबह 5ः30 से 6ः30 बजे तक वितरण होगी।
आयोजकों ने जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों, वन्यजीव प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर ’रन फॉर इंद्रावती‘ को सफल बनाने तथा बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आह्वान किया है।
आइए, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर एक कदम बाघों और प्रकृति के संरक्षण की ओर बढ़ाएँ।
रन फॉर इंद्रावती दौड़िए प्रकृति के लिए, दौड़िए बाघों के भविष्य के लिए।

About The Author