स्टाफ नर्स के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता एवं चयन सूची जारी

अम्बिकापुर, 28 जुलाई 2026/sns/- कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 24 जुलाई 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर 1 अप्रैल 2026 की स्थिति दर्शाने वाली जी.एन.एम. प्रशिक्षण, बी.एस.सी. (नर्सिंग), पोस्ट बी.एस.सी. (नर्सिंग) या सिस्टर ट्यूटर पाठ्यक्रम उत्तीर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) और बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (महिला) से स्टाफ परिचारिका (स्टाफ नर्स) के पद पर पदोन्नति हेतु संशोधित अंतिम वरिष्ठता सूची, अंतिम चयन सूची और अंतिम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
संबंधित कर्मचारी इस सूची का अवलोकन संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय के निर्धारित सूचना पटल पर कर सकते हैं। इसके अलावा सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.gov.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। संभाग के समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे उक्त सूची को अपने कार्यालय के सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें।

About The Author