शिक्षित बेरोजगार युवाओ के लिये सुनहरा अवसर
बलौदाबाजार,30 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 5 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा। रोजगार मेला में कुल 194 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के नियोजक सेठ कुंजीलाल फ्यूल बलौदाबाजार द्वारा सेल्स कसंल्टेट के 2 पद, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव 2 एवं टेली ऑपरेटर के 2 पद, शैक्षणिक योग्यता बारहवीं से उच्च, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन योग्यता तथा पदानुसार 7 हजार से 10 हजार रूपये देय एवं कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। जायका आटोमोबाईल प्रा.लि. रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद, तकनीशियन के 2 पद, सर्विस एडवाइजर के 2 पद, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 2 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण, उम्र 20 से 25 वर्ष, वेतन योग्यता तथा पदानुसार 15 हजार से 16 हजार रूपये देय होगा। अनुभव 0 से 2 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर, बलौदाबाजार होगा। जिन्दल स्टील प्रा.लि. मंदिर हसौद रायपुर द्वारा मशीनिष्ट के 100 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण एवं अनुभव 0 से 3 वर्ष, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन 13 हजार से 14 हजार रूपये देय होगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। दुर्गेश सिक्योरिटी सर्विस रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, शैक्षणिक योग्यता दसवी, बारहवीं उत्तीर्ण, उम्र 18 से 45 वर्ष, वेतन 10 हजार से 18 हजार रूपये देय होगा। कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। इंडिया हेल्प पोइंट रायपुर द्वारा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 20 पद, शैक्षणिक योग्यता दसवी से उच्च उत्तीर्ण, उम्र 18 से 50 वर्ष, अनुभव 0 से 1 वर्ष, वेतन अनुभव के अनुसार 8 हजार से 15 हजार रूपये तक देय होगा। कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा।
रोजगार मेला में भाग लेने हेतु आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प या https://erojgar.cg.nic.in के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेंला में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।