भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर मिलाप कार्यक्रम 5 अगस्त को
दुर्ग, 31 जुलाई 2026/sns/- जिला सैनिक कल्याण कार्यालय दुर्ग के प्रांगण में मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट के प्रतिनिधियों के सहयोग से भूतपूर्व सैनिकों के लिए “निरंतर मिलाप कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला दुर्ग, बालोद, कबीरधाम एवं बेमेतरा में निवासरत केवल आर्मी के भूतपूर्व सैनिक शामिल हो सकेंगे। यह कार्यक्रम 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिक अपनी सेवा अभिलेखों, रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं, पार्ट-टू आदेश, पेंशन अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। संबंधित प्रतिनिधियों द्वारा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।