आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, 04 अगस्त 2026/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 19 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आंगनबाड़ी केन्द्र सेक्टर 06 पश्चिम वार्ड क्रमांक -63 में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।