डोंगरगढ़ में अवैध रूप से निर्मित मकान को हटाने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव, 04 अगस्त 20268/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिले में अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ द्वारा वार्ड क्रमांक 10 में सड़क के मध्य अवैध रूप से निर्मित मकान को हटाने की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हीरालाल यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 10 में सड़क के बीचों-बीच निर्माण कर सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने से आवागमन में बाधा उत्पन्न होने तथा नागरिकों को असुविधा का सामना करने के संबंध में वार्डवासियों द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही थी। प्राप्त शिकायत एवं स्थल निरीक्षण के उपरांत नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित व्यक्ति को व्यवस्थापन हेतु जगह उपलब्ध कराया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ ने बताया कि नगर क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि, सड़क एवं नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करने तथा नगर की व्यवस्था एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

About The Author