वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 7 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

राजनांदगांव, 05 अगस्त 2026/sns/- वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा के साथ) जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम पंचायत, विद्यालय, महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा, मशाल रैली एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, संगोष्ठी एवं छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप राज्य क्षेत्र के सभी स्कूलों के बैंड द्वारा वंदे मातरम् से संबंधित संगीतमय कार्यक्रम विद्यालय एवं महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। जिसमें एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाईड की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 14 अगस्त को वंदे मातरम् पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन एवं संध्याकालीन राज्य पुलिस बैंड सार्वजनिक स्थानों पर वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सार्वजनिक, निजी भागीदारी के तहत प्रदेश में वंदे मातरम् ऑडियो, वीडियो बूथ स्थापित कर वंदे मातरम् गायन को रिकॉर्ड कर अभियान पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा दी जाएगी। अभियान पोर्टल में वंदे मातरम् की रिकॉर्ड की हुई धुन के साथ गाना की सुविधा उपलब्ध की जाएगी, जिससे नागरिक अपनी आवाज में वंदे मातरम् गाकर अपलोड कर सकेंगे। विशेष आयोजन के तहत 15 अगस्त 2026 को ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

About The Author