मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा, 05 अगस्त 2026/sns/- भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के प्रावधानों एवं स्वीकृति अनुसार योजना के क्रियान्वयन हेतु शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि उक्त में 02 पदों पर भर्ती के लिये पात्र आवेदन न मिलने के कारण पुनः पात्र आवेदकों से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-जांजगीर-चांपा के पते पर आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक, कोरियर के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

About The Author