एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

सुकमा, 05 अगस्त 2026/sns/- जिला प्रशासन सुकमा द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय में कुल 03 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 02 सीटें बालिकाओं एवं 01 सीट बालक के लिए निर्धारित की गई हैं। प्रवेश पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।
एकलव्य विद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी 04 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे के बीच आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन प्रपत्र विद्यालय की वेबसाइट https://emrssukma.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी सुविधा मिल सके।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिभाशाली जनजातीय विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाओं तथा बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया गया है। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय अथवा हेल्पलाइन नंबर 9340183359 एवं 7568333780 पर संपर्क किया जा सकता है।  उन्होंने यह भी बताया है कि प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुसार सीटों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।

About The Author