धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

मुंगेली, 05 अगस्त/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में कार्यरत तकनीकी सहयोगी, सिविल सोसायटी संगठन एवं स्थानीय संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित संस्था ग्राम सभाओं को सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना तैयार करने में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि चयनित संस्था ग्राम सभाओं के क्षमता विकास, वन भूमि सर्वेक्षण, सामुदायिक वन संसाधनों की मैपिंग, जैव विविधता का दस्तावेजीकरण तथा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समितियों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी। अभियान की विस्तृत कार्यवृत्त एवं दिशा-निर्देश सूचना पटल तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्उनदहमसपण्हवअण्पदध् पर उपलब्ध हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, पात्रता की समीक्षा एवं चयन जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
आवेदन के लिए संस्था का सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, सार्वजनिक ट्रस्ट अथवा कंपनी अधिनियम के अंतर्गत गैर-लाभकारी संस्था के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही संस्था का गत वर्ष का वित्तीय ऑडिट पूर्ण होना, नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण तथा वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। ग्राम सभा के लिखित अनुमोदन के साथ संबंधित दस्तावेज एवं अनुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना भी आवश्यक होगा। इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास में जमा कर सकती हैं।

About The Author