जिले में अब तक 701.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार,7 अगस्त 2026/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 7 अगस्त 2026 तक 701.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 984 मिमी, बलौदाबाजार में 828.4 मिमी, पलारी में 727.7 मिमी, सोनाखान 653.4 मिमी., लवन में 652.3 मिमी, सुहेला 645.6 मिमी, कसडोल 615.3 मिमी, सिमगा में 608.4 मिमी एवं भाटापारा में 601.4 मिमी, वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 6316.5 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 701.8 मिमी है।

About The Author