अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तहत छात्रावृत्ति हेतु आवेदन 31अगस्त तक
बलौदाबाज़ार, 7 अगस्त र 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना प्रारम्भ किया गया है। पात्र छात्राएं 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता दी जाती है। यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रैजुएशन के लिए डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी अधिकतम अवधि 5 वर्ष होगी। किसी भी सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की हो। छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि 2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। यह प्रवेश भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय हो सकता है। अगर छात्रा ने वर्ष 2026-27या उससे पहले अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के किसी भी कोर्स या प्रोग्राम में प्रवेश लिया हो अथवा छात्रा को विप्रो द्वारा प्रदान की जाने वाली कोई भी फेलोशिप मिली हो तो ऐसी छात्रायें इस स्कॉलरशिप हेतु अपात्र होंगी।
पात्र छात्राएं https://azimpremjifoundation.org पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं । आवेदन हेतु पासपोर्ट आकार में एक 2×2 इंच के रंगीन फोटो की स्कैन कॉपी।इस फोटो में आवेदक के चेहरे का सामने वाला हिस्सा साफ़-साफ़ दिखाई देना चाहिए। आवेदक सेल्फ़ी, दूसरे तस्वीर से काटी गई, एडिट की गई या फ़िल्टर लगी हुई, इमोजी लगी हुई, किसी दूसरी व्यक्ति के साथ ली गई, चेहरा ढँकी हुई तस्वीर बिलकुल अपलोड न करें। इसके अलावा साफ़ और सफ़ेद कागज़ पर हस्ताक्षर की फोटो या स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।आधार कार्ड अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसमें स्पष्ट रूप से नाम, फोटो और जेंडर दिखाई देना चाहिए।आधार कार्ड की फोटोकॉपी, ब्लैक-एण्ड-व्हाइट कॉपी, स्क्रीनशॉट या लॉक की हुई कॉपी का स्कैन अपलोड न करें। बैंक खाते की पहले पन्ने की स्कैन कॉपी,1 vवीं एवं 12 वीं मार्कशीट की स्कैन कॉपी,कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण अपलोड करना है । अधिक जानकारी के लिये बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के छात्र फ़ोन नंबर 8984775705 एवं 8871206100पर संपर्क कर सकते हैं।