दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 10 अगस्त 2026/sns/- दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। पात्र विद्यार्थियों को आवेदन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में संबंधित विद्यालय अथवा शिक्षण संस्था द्वारा 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। दोनों स्तरों पर सत्यापन के बाद पात्र पाए गए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।