जिले में जून से अब तक 699.6 मिमी वर्षा दर्ज
मुंगेली, 10 अगस्त 2026/sns/- जिले में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है। तहसीलवार वर्षा के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 01 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक जिले में औसतन 699.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 597.6 मिलीमीटर रही है। आज जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 38.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें औसत 6.5 मिमी रहा। आज सर्वाधिक वर्षा जरहागांव तहसील में 18.0 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा लालपुर में 9.2 मिमी, मुंगेली में 5.5 मिमी, पथरिया में 4.2 मिमी और लोरमी में 2.0 मिमी वर्षा हुई, जबकि सरगांव में आज वर्षा दर्ज नहीं हुई।
मुंगेली तहसील में अब तक सर्वाधिक 801.2 मिमी वर्षा
01 जून से 10 अगस्त तक तहसीलवार वर्षा पर नजर डालें तो मुंगेली में सर्वाधिक 801.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं लोरमी में 785.7 मिमी, लालपुर में 778.8 मिमी, पथरिया में 775.6 मिमी, जरहागांव में 541.9 मिमी तथा सरगांव में 509.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अब तक हुई बारिश ने पिछले दस वर्षों की औसत वर्षा का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंगेली में 150 प्रतिशत, लोरमी में 144.3 प्रतिशत, लालपुर में 147.3 प्रतिशत और पथरिया में 108 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं जरहागांव में यह आंकड़ा 100.9 प्रतिशत तथा सरगांव में 70.9 प्रतिशत रहा।