कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में आमजनो की सुनी मांग एवं समस्याएं

 जांजगीर-चांपा, 11 अगस्त 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी मांग एवं समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील विकासखंड नवागढ़ के ग्राम किरीत निवासी श्री महेश कुमार साहू द्वारा विकलांग पेंशन और ट्राई सायकिल दिलाने, विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम खैरा निवासी श्री अनुराग महंत राशनकार्ड में नाम जुड़वाने, तहसील जाँजगीर के ग्राम भाठापारा निवासी श्री जमुना प्रसाद पट्टा दिलवाने, ग्राम बनारी निवासी श्री संतोष कुमार सूर्यवंशी द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ दिलाने, तहसील सारागांव के श्री मुरली कुमार बरेठ भूमि अर्जन मुआवजा राशि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री महोबे प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

About The Author