छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास

अम्बिकापुर ,13 अगस्त 2026/ sns/-   80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन जिले के पी.जी. काॅलेज ग्राउंड अंबिकापुर में किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम द्वारा प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09ः00 से 09ः02 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं सलामी, 09ः07 से 09ः10 बजे परेड कमाण्डर द्वारा परेड रिपोर्टिंग। जिसके पश्चात 09ः10 से 09ः17 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 09ः17 से 09ः47 बजे मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन, 09ः47 से 09ः49 बजे रंगीन गुब्बारा उड्डयन, 09ः49 से 09ः52 बजे संदेश वाचन उपरांत हर्ष फायर, 09ः52 से 09ः54 बजे राष्ट्रपति महोदय की जय के नारे, 09ः54 से 10ः06 बजे परेड मार्च पास्ट, 10ः06 से 10ः12 बजे मुख्य अतिथि का परेड कमाण्डर से परिचय, 10ः12 से 10ः20 बजे शहीद परिवार से भेंट कार्यक्रम, 10ः20 से 10ः22 बजे फोटोग्राफी, 10ः22 से 11ः02 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11ः02 से 11ः20 बजे सम्मान पुरस्कार वितरण एवं 11ः20 से 11ः22 बजे आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।sns/-

About The Author