उदयपुर में जनपद स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
अम्बिकापुर, 13 अगस्त 2026/sns/- जनपद पंचायत उदयपुर में गुरुवार को जनपद स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत यह तिरंगा यात्रा जनपद पंचायत उदयपुर के प्रांगण से प्रारंभ होकर विश्राम गृह उदयपुर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे मार्ग में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्रवासियों में राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, ग्राम पंचायत देवटिकरा की सरपंच श्रीमती अनिता, जनपद पंचायत उदयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेदप्रकाश गुप्ता, श्री दीपक सिंघल, तहसीलदार श्रीमती तारा सिदार, श्री बाबूलाल एवं श्री गोपाल यादव सहित विकासखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।