स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित

जगदलपुर, 14 अगस्त 2026/sns/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा 15 अगस्त 2026 को बस्तर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं मद्य भंडारण भंडार पूर्णतः बंद रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार देशी मदिरा सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), विदेशी मदिरा एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-3 (होटल बार), एफ.एल.-6 (सैनिक कैंटीन थोक विक्रय अनुज्ञप्ति), एफ.एल.-7 (सैनिक कैंटीन) तथा मद्य भंडारण भंडार, जगदलपुर को 14 अगस्त 2026 को निर्धारित समयावधि समाप्त होने के पश्चात बंद किया जाएगा। वहीं 15 अगस्त 2026 को ये सभी प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे।

आदेश में संबंधित आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त को जिले में किसी भी प्रकार की मदिरा का विक्रय अथवा मदिरा का संव्यवहार नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को शुष्क दिवस के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार के अवैध मदिरा विक्रय पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

About The Author