जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने पीएम जनमन आवासों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2026/sns/- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति को लेकर सचिवों, रोजगार सहायकों एवं अनुविभागीय अधिकारी (आरईएस) की समीक्षा बैठक ली।उन्होंने आवास निर्माण की प्रगति, किश्तों के भुगतान एवं हितग्राहियों को आ रही समस्याओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रथम किश्त प्राप्त कर चुके अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों के आवास की 15 दिवस के भीतर प्लिंथ स्तर तक की प्रगति पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं डीबीटी में समस्या के कारण जिन हितग्राहियों को किश्त जारी नहीं हो पा रही है, उन्हें प्राथमिकता से चिन्हांकित कर उनकी डीबीटी संबंधी समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
प्रगतिरत आवासों को सितंबर 2026 तक पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही आवास निर्माण के लिए जारी राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध नियमानुसार आरआरसी प्रकरण दर्ज करने के लिए जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि आवास निर्माण की प्रगति के अनुरूप समय पर किश्त जारी की जाए। किश्त जारी करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। बैठक में अधिकारियों को आवास निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।