प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2026/sns/- आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर द्वितीय काउंसलिंग हेतु छात्र/छात्राओं की सूची प्रदर्शित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग की तिथि 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक है। काउंसलिंग प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी में प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।