माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा 15 अगस्त को मिनी स्टेडियम मोहला में करेंगी ध्वजारोहण

मोहला, 14 अगस्त 2026/sns/- 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी। इसके पश्चात सलामी एवं राष्ट्रगान होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

About The Author