मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण
पुलिस बैंड, हॉर्स-शो और डॉग-शो होंगे आकर्षण के केंद्र
रायपुर 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड, रायपुर में ध्वजारोहण किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8ः55 बजे मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन से होगी। इसके पश्चात 8ः56 बजे मुख्यमंत्री का मंच पर आगमन, राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय धुन के साथ परेड की सलामी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण एवं परेड का मार्चपास्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य की जनता के नाम संदेश वाचन करेंगे एवं पदक अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
इसके पश्चात पुलिस बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुतिए हॉर्स-शो तथा डॉग-शो का आयोजन होगा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।