अमर जवान ज्योति शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुंगेली 15 अगस्त 2026/sns/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित अमर जवान ज्योति में पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को स्मरण किया। उन्होंने शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

About The Author