जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया

दुर्ग, 15 अगस्त 2026/sns/- दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में किया गया, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन किया।
मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने समारोह स्थल प्रथम बटालियन दुर्ग पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के उपरान्त उन्होंने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल केे साथ परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा, सेजेस खम्हरिया, डीपीएस रिसाली, श्री शंकरा विद्यालय भिलाई और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय पुरस्कार डीपीएस रिसाली व तृतीय पुरस्कार सेजेस खम्हरिया को दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा को सांत्वना पुरस्कार मिला। मास पी.टी. प्रदर्शन में श्री शंकरा विद्यालय भिलाई को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मार्चपास्ट में एनसीसी सीनियर बालक को प्रथम, एनसीसी सीनियर बालिका को द्वितीय और रेडक्रास को तृतीय स्थान मिला। परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष ने प्रथम, सीमा सुरक्षा बल ने द्वितीय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक समिति में उप सेनानी श्री संतोष झारिया, कंपनी कमांडर श्री पीयूष शुक्ला, कंपनी कमांडर श्री जमुना प्रसाद रजक शामिल थे। परेड कमाण्डर/टू-आईसी परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डरों में श्री नीलकंठ वर्मा, श्री अविनाश कुमार, श्री नरेश सैनी, श्री भूपेन्द्र सोनवानी, श्री पुष्पराज सिंह, श्री रमाशंकर भारती, सुश्री रिसिका धनंजय, रोशनी प्रधान, सुश्री जावेन्ती धु्रव, अजय कुमार, मनतशा परवीन, लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा, कल्पना साहू, वंदना श्रीवास्तव, पाईप बैंड का नेतृत्व श्री हितेश साहू और बैंड का नेतृत्व श्री सुनील कुमार किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पाइप बैंड द्वारा दी गई प्रस्तुती आकर्षण का केन्द्र बनी। मंच संचालन छ.ग.पर्यावरण संरक्षण बोर्ड अधिकारी डॉ.अनीता सावंत, विज्ञान विकास केन्द्र श्रीमती उर्मिला ओझा एवं एनसीसी अधिकारी श्रीमती ममता धु्रव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता बंजारे, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम श्री उत्तम ध्रुव, श्री लवकेश ध्रुव नगर निगम दुर्ग के प्रभारी आयुक्त श्री मोहेन्द्र साहू, नगर निगम आयुक्त रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ

About The Author