जनसेवा और ऊर्जा संकल्प स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कनिष्ठ अभियंता सुश्री एकता साहू को किया सम्मानित

’राजनांदगांव, 17 अगस्त 2026/sns/- 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ’राजनांदगांव स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला मैदान में आयोजित गरिमामय समारोह’ में विधानसभा अध्यक्ष ’माननीय डॉ. रमन सिंह’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. रमन सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और आकर्षक परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र की ’कनिष्ठ अभियंता सुश्री एकता साहू’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सुश्री एकता साहू द्वारा ’दो वितरण केंद्रों की जिम्मेदारी’ का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में ’निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था’ सुनिश्चित हुई। साथ ही उन्होंने ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बेहतर क्रियान्वयन के लिए घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार किया और सैकड़ों हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित कराया। इस उपलब्धि के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सुश्री एकता साहू को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि -हमारे विद्युत विभाग के साथी आंधी, बारिश और त्योहारों में भी ’निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने’ के लिए 24*7 कार्य करते हैं। ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से अब हर घर की छत पर सोलर लगेगा और उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। राजनांदगांव के अधिकारी इस योजना को जमीन पर उतारने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात सुश्री एकता साहू ने कहा कि -यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। मैं इस उपलब्धि का श्रेय मुख्य अभियंता श्री एच.के. मेश्राम सर, अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर सर और पूरे विद्युत परिवार को देना चाहती हूं। हमारा संकल्प है कि हर घर तक निर्बाध बिजली और हर छत पर सोलर पहुंचे। समारोह में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

About The Author