श्लोका ग्रीन्स में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
राजनांदगांव, 16 अगस्त 2026/sns/- राजनांदगांव के हृदय स्थल स्थित आवासीय कॉलोनी श्लोका ग्रीन्स में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्लोका ग्रीन्स के प्लॉट ओनर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने प्लॉट के सामने पौधे लगाए।
इस पहल का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी से जोड़ना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण तैयार करने का संदेश देना था।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक भावना देखने को मिली। श्लोका ग्रीन्स की इस पहल के माध्यम से “एक पौधा आज, एक बेहतर कल के नाम” का संदेश दिया गया।