आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार,14 अगस्त 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत परिवार के निकट परिजन के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन राम मनहर पिता लहाराम मनहर निवासी ग्राम खपराडीह तहसील टुण्डरा की नहर के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

About The Author