संपर्क केंद्र की पहल से हितग्राही को हुआ लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान

बलौदाबाजार, 17 अगस्त 2026/sns/- जिला प्रशासन द्वारा संचालित संपर्क केंद्र हितग्राही की समस्या का त्वरित निराकरण कर फिर से मिशाल पेश किया है। संपर्क केन्द्र के माध्यम से प्राप्त शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राही अनिता कठोते को जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराया गया। हितग्राही द्वारा जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं होने संबंधी शिकायत संपर्क केंद्र के माध्यम से दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर भुगतान की प्रक्रिया की जांच की गई। जांच उपरांत हितग्राही के खाते में योजना अंतर्गत रूपये 1,400 की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की गई। संपर्क केंद्र के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होने से हितग्राही को समय पर लाभ मिला। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संपर्क केंद्र के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

About The Author