प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदली जिंदगी

जांजगीर-चांपा, 17 अगस्त 2026/sns/- पहले हर महीने हजारों रुपये बिजली बिल में खर्च हो जाते थे, अब वही राशि परिवार की जरूरतों और बचत में काम आ रही है। यह कहना है जांजगीर निवासी श्री जानू जायसवाल का, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना नागरिकों लिए आर्थिक राहत और स्वच्छ ऊर्जा का नया माध्यम बन रही है। योजना के तहत नागरिक अपनी छत पर सोलर सिस्टम लगाकर अपनी जरूरत की बिजली स्वयं तैयार कर रहे हैं। इससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आ रही है। श्री जायसवाल को सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इसके साथ ही योजना के तहत आसान ऋण सुविधा मिलने से सोलर सिस्टम लगवाना और भी सरल हो गया।
श्री जायसवाल बताते हैं कि पहले उनका मासिक बिजली बिल लगभग 3,000 से 4,000 रुपये तक आता था। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। अब हर महीने होने वाली बचत से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य के लिए बचत भी बढ़ रही है। श्री जानू जायसवाल का कहना है कि यह योजना न केवल आर्थिक राहत देती है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने और सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च कम करने की अपील की।

About The Author