विद्युत उपभोक्ता अधिकारों और शिकायत निवारण पर राजनांदगांव में 19 अगस्त होगी विशेष कार्यशाला

राजनांदगांव, 18 अगस्त 2026/sns/- विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण की प्रक्रिया तथा विद्युत कंपनी के दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला” का आयोजन 19 अगस्त 2026, बुधवार को राजनांदगांव में किया जाएगा। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, राजनांदगांव के संयोजन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला में विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न विवादों और उनके समाधान की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यशाला में बताया जाएगा कि विद्युत संबंधी प्रमुख विवाद किस प्रकार के होते हैं, ऐसी शिकायतों का निराकरण कहां और किस प्रक्रिया के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके साथ ही निर्धारित समय-सीमा में शिकायत का निराकरण नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध क्षतिपूर्ति के प्रावधान, उपभोक्ताओं के अधिकार तथा विद्युत कंपनी के दायित्वों की जानकारी भी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने से लेकर उसके समाधान तक उपलब्ध विभिन्न मंचों और प्रक्रियाओं से परिचित कराना है, ताकि उपभोक्ता अपनी समस्याओं का उचित एवं समयबद्ध निराकरण प्राप्त कर सकें।
कार्यशाला की शुरुआत  छ0ग0 राज्य विद्युत नियामक आयोग CSERC के सदस्य (विधि) श्री विवेक गनोदवाले के अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ किया जाएगा। CSERC के सदस्य (तकनीकी) श्री अजय कुमार सिंह द्वारा “CSERC की भूमिका एवं CSERC द्वारा विवाद समाधान” विषय पर जानकारी दी जाएगी। वहीं CSERC के निदेशक (इंजीनियरिंग) श्री कमलेश कुमार दिल्लीवार द्वारा सौर ऊर्जा से संबंधित समस्याओं पर उपभोक्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
मुख्य अभियंता (राजनांदगांव क्षेत्र) श्री हर्ष मेश्राम द्वारा “Tier-1 Grievance Redressal एवं इसकी प्रक्रिया” विषय पर जानकारी दी जाएगी। यह सत्र उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज करने के प्रारंभिक स्तर और उसके निराकरण की प्रक्रिया को समझने में विशेष रूप से उपयोगी होगा।
इसके बाद CGRF राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार गौराहा द्वारा शिकायत की प्रक्रिया, क्षतिपूर्ति एवं CGRF द्वारा विवाद समाधान की प्रकृति पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
CGRF दुर्ग के अध्यक्ष श्री पी.वी. सजीव द्वारा “Know Your Bill” विषय पर विद्युत बिल को समझने तथा बिल में दर्ज विभिन्न विवरणों की जानकारी दी जाएगी।
वहीं विद्युत लोकपाल (Ombudsman) श्री एस.के. सोनी द्वारा “उपभोक्ताओं के अधिकार” विषय पर संबोधन दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को अपने वैधानिक अधिकारों तथा शिकायत निवारण के लिए उपलब्ध उच्चतर मंच की जानकारी प्राप्त होगी।
कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तर (Q&A) सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायतों, बिलिंग, विद्युत आपूर्ति, क्षतिपूर्ति, सौर ऊर्जा तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न सीधे विशेषज्ञों के समक्ष रख सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने वैधानिक अधिकारों तथा शिकायत निवारण के लिए उपलब्ध उच्चतर मंच की जानकारी प्राप्त होगी। कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायतों, बिलिंग, विद्युत आपूर्ति, क्षतिपूर्ति, सौर ऊर्जा तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न सीधे विशेषज्ञों के समक्ष रख सकेंगे। कार्यशाला का आयोजन 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक, एबिस ग्रीन होटल, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, जी.ई. रोड, राजनांदगांव में किया जाएगा। आयोजकों ने विद्युत उपभोक्ताओं एवं संबंधित नागरिकों से कार्यशाला में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author