बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की होगी

बीजापुर, 18 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला बीजापुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह मॉक ड्रिल भोपालपटनम के मंदिरपारा, तिमेड़ स्थित इन्द्रावती नदी तट पर आयोजित होगी। इसका उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन एवं संबंधित बचाव दलों की तैयारियों, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है।
मॉक ड्रिल के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की भूमिका एवं समन्वय का अभ्यास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को बाढ़ आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

About The Author