बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 20 अगस्त को 

    जांजगीर-चांपा, 19 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम शिवरीनारायण, रिंगनी (कुकदा), तहसील शिवरीनारायण में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

About The Author