जय कनकन पाठ आदिवासी मछुवा सहकारी समिति बहेरा केरीझरीया के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

कोरबा, 19 अगस्त 2026/sns/-जय कनकन पाठ आदिवासी मछुवा सहकारी समिति मर्यादित बहेरा केरीझरीया पंजीयन क्रमांक 164 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी।  26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

About The Author