आंगनबाड़ी सहायिका के 4 रिक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति 9 सितंबर तक
कोरबा, 19 अगस्त 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 04 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेंदनो के जांच उपरांत इनमें 21 आवेदन पात्र तथा 30 आवेदन अपात्र पाए गए हैं।
अपात्र आवेदनों के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। संबंधित आवेदक 31 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026 तक विभागीय ई-भर्ती पोर्टल ीजजचेरूध्ध् ंूूण्म.इींतजपण्पद के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
दावा-आपत्ति व भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं आवेदिकाओ के अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी मूल्यांकन पत्रक आवेदिकाओ के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई है।