बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज

मोहला, 19 अगस्त 2026/sns/- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तर पर बाढ़ आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को शिवनाथ नदी, अंबागढ़ चौकी में मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। मॉक एक्सरसाइज के दौरान बाढ़ की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों के संचालन, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सहित आपदा प्रबंधन की तैयारियों का व्यावहारिक अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों का जायजा लेने अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मॉक एक्सरसाइज का प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन किया जा सके।

About The Author